Grah Dosh Nivaran Upay: ग्रह संबंधित दोषों को दूर करती हैं मां गौरी

Grah Dosh Nivaran Upay: ग्रह संबंधित दोषों को दूर करती हैं मां गौरी

सबकी झोली भरती गौरी मां

माता पार्वती व विष्णु की आराधना करने से अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है। विभिन्न राशियों के अनुसार इन दोनों आराध्यों को प्रसन्न के उपाय भी अलग-अलग होते हैं

मां गौरी शक्ति स्वरूपा हैं, जो अपने भक्तों को कभी खाली नहीं लौटाती । समस्त कष्टों को हरने वाली मां ममतामयी भी हैं, जो हर विघ्न बाधा को दूर करती है। ग्रह संबंधित दोषों को मां गौरी दूर करती हैं। इसके लिए विभिन्न राशियों के जातक कुछ उपाय करके ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर कर सकते हैं।

मेष- इस राशि के जातक को मां पार्वती को लाल चुनरी व श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए। गुड़ व मसूर की दाल की पोटली बनाकर संध्या के समय किसी गरीब या भिखारी को दें। भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते व पीले पुष्प अर्पित करें।

वृष- मां पार्वती को गुलाबी रंग की चुनरी भेंट करें। चांदी के लोटे में गंगाजल व तुलसी के पत्ते को डालकर भगवान विष्णु को जल अर्पण करें। सफेद चावल सफेद कपड़े में बांधकर एक पोटली सुबह किसी गरीब स्त्री को दान करें। सफेद बर्फी भगवान विष्णु को अर्पित करें। ग्रहजनित अनिष्ट दूर होता है।

मिथुन- मां गौरी को हरे रंग की चुनरी और मेहंदी भेंट करें। भगवान विष्णु को तुलसी के पत्तों की माला अर्पण करना शुभ होगा। मिश्री और इलायची का भोग लगाएं। पोटली में मूंग की दाल बांधकर प्रातःकाल ब्राह्मण को दान करें। मां पार्वती के साथ-साथ ग्रह भी प्रसन्न होते हैं।

कर्क- लाल रंग की चुनरी और पीली चूड़ियां मां को भेंट करें। भगवान विष्णु को चंदन का टीका व पीतांबरी वस्त्र भेंट करें। बेसन की बर्फी का भोग लगाएं। दूध और पोटली में चावल या चीनी का दान किसी ब्राह्मणी को करें।

सिंह- सुनहरी या नारंगी रंग की चुनरी मां पार्वती को भेंट करें। भगवान विष्णु को पीले फूलों की माला अर्पण करें। बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं। एक पोटली में गुड़ व गेहूं बांधकर किसी ब्राह्मण को दान करें।

कन्या- मां गौरी को हरे रंग की चुनरी भेंट करें। भगवान विष्णु को तुलसी के पत्तों की माला व पेठा का भोग लगाएं। मिश्री और इलायची भी भेंट करें। हरी मूंग व पांच इलायची हरी पोटली में बांधकर किसी ब्राह्मण को दान करें।

तुला- गुलाबी या आसमानी रंग की चुनरी से मां प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा भगवान विष्णु को मिश्री व तुलसी के पत्ते अर्पित करें। दान में चावल व चीनी सफेद वस्त्र में बांधकर किसी महिला या गरीब ब्राह्मणी को दान करें। बर्फी का भोग लगाकर पांच कन्याओं को प्रसाद भी दें।

वृश्चिक- मां गौरी को लाल या पीली चुनरी भेंट करें। भगवान विष्णु को लड्डुओं का भोग लगाएं। पीतांबरी वस्त्र भेंट करें। गुड़ व गेहूं एक पोटली में बांधकर किसी ब्राह्मण को दान करें। भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पण करें।

धनु- मां गौरी को पीली चुनरी, लाल चूड़ियां चढ़ाएं। साथ ही साथ पीतांबरी वस्त्र दान में दें। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं। पीली चने की दाल, हल्दी की गांठ, गुड़ पीले वस्त्र में बांधकर विद्वान ब्राह्मण को दान करें ।

मकर- हरी चुनरी और मेहंदी मां गौरी को पसंद हैं। मां को प्रसन्न करने के लिए उनको हरी रंग की चुनरी चढ़ाएं। भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते व मिश्री भेंट करें। तुलसी की माला का भी दान कर सकते हैं। उड़द की दाल व गुड़ पोटली में बांधकर किसी असहाय गरीब व्यक्ति को दान करें।

कुंभ- इस राशि के लोगों को हरी चुनरी और हरी चूड़ियां मां गौरी को भेंट करनी चाहिए। भगवान विष्णु को तुलसी के पत्तों की माला चढ़ाएं। उड़द की दाल व गुड़ किसी गरीब भिखारी को दान करें।

मीन- इन जातकों को मां गौरी को पीली या लाल रंग की चुनरी चढ़ानी चाहिए। भगवान विष्णु को पीले फूलों की माला अर्पित करें। चने की दाल, गुड़ व हल्दी एक पोटली में बांधकर किसी ब्राह्मण को दान करें।

श्रोत:-आपका भविष्य से

Related posts

Leave a Comment